{"_id":"6ad651a3aedcd9d243004a27","slug":"dhar-police-constable-rameshwar-goyal-shot-near-dudhi-bypass-kunda-phata-referred-to-indore-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर
Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM IST
सार
धार जिले के धामनोद में दूधी बायपास स्थित कुंदा फाटे के पास पुलिस जवान रामेश्वर गोयल गोली लगने से घायल मिले। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
धार में घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धामनोद में दूधी बायपास स्थित कुंदा फाटे के पास सोमवार को पुलिस जवान रामेश्वर गोयल गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल जवान को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर गोयल सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन इंदौर में पदस्थ हैं। वे दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल अवस्था में मिले। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोगों ने उन्हें गोली मारी है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और हमलावरों के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी संतोष यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विजय डावर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल जवान को गोली किन परिस्थितियों में लगी और इसमें कौन शामिल है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।