{"_id":"628f411c7f47160aac64da35","slug":"gwalior-crime-news-three-youths-gang-raped-a-minor-girl-reached-the-next-day-to-threaten-the-victim-s-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime News: तीन युवकों ने नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, अगले दिन पीड़िता की मां को धमकाने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime News: तीन युवकों ने नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, अगले दिन पीड़िता की मां को धमकाने पहुंचे
Thu, 26 May 2022 02:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 02:28 PM IST
सार
मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना इलाके का है। 16 साल की किशोरी अपनी मां के साथ एक फ्लैट में रहती है। बहाने से तीन आरोपी विक्रम अनुरागी, रोहित गोस्वामी और गौरव पवैया छात्रा के पास फ्लैट में पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने छात्रा को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। तीनों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अपराध करने के बाद ये पीड़िता की मां को धमकाने उसके घर जा पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना इलाके का है। इलाके में रहने वाली 16 साल की किशोरी अपनी मां के साथ एक फ्लैट में रहती है। मां बिल्डिंग के नीचे एक दुकान चलाती है। जब मां दुकान पर थी, तभी तीन आरोपी विक्रम अनुरागी, रोहित गोस्वामी और गौरव पवैया छात्रा के पास फ्लैट में पहुंचे। कहा कि हम तुम्हारी मां को जानते हैं और घर में घुस गए। तीनों ने छात्रा से बदतमीजी करना शुरू कर दिया। छात्रा को बंधक बनाकर तीनों ने उससे रेप किया। बाद में छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर चले गए।
छात्रा ने सारी घटना मां को बताई। अगले दिन तीनों आरोपी दोबारा उसके फ्लैट पर पहुंचे और मां-बेटी को धमकी दी कि अगर इस घटना की शिकायत पुलिस में की तो वे पूरे शहर में बदनामी कर देंगे। कहने लगे कि यह सब गलती से हो गया है, आगे से ऐसा कभी नहीं होगा। बस इस घटना को यहीं खत्म कर दो। इसके बाद मां बेटी थाने पहुंचीं। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।