फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Crime News: Ravi Chaudhary murdered in a plot dispute, crime branch busted in three days

Gwalior Crime News: प्लॉट के विवाद में की गई रवि चौधरी की हत्या, तीन दिन में क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश

Thu, 30 Dec 2021 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 04:42 PM IST
सार

ग्वालियर में तीन दिन पहले हुए इनामी बदमाश रवि चौधरी हत्याकांड का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच पुलिस ने कर दिया है। प्लॉट को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Gwalior Crime News: Ravi Chaudhary murdered in a plot dispute, crime branch busted in three days
Gwalior: रवि चौधरी हत्याकांड में पांच आरोपियों को पकड़ा गया है।

विस्तार

ग्वालियर में तीन दिन पहले हुए इनामी बदमाश रवि चौधरी हत्याकांड का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच पुलिस ने कर दिया है। प्लॉट को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना में उपयोग की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।  

विज्ञापन


ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत 27 दिसंबर को पिपरौली गांव में भूरा उर्फ रवि चौधरी नामक इनामी बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी ग्वालियर शहर से कुछ दूरी पर स्थित जोरासी हनुमान मंदिर के पास देखे गए हैं।
विज्ञापन


सख्ती से पूछने पर कबूला जुर्म
क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान और हुलिए के आधार पर मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देख बदमाश भागने लगने लगे, लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना कबूल कर लिया। साथ ही उन्होंने अपने दो अन्य साथियों की भी जानकारी दी। जिन्हें शहर के शताब्दीपुरम स्थित मकान से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन देसी कट्टे, पिस्टल भी बरामद
उनसे वारदात में उपयोग किए गए 315 बोर के तीन देसी कट्टे, एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। आरोपियों ने बताया कि उनका रवि से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिशवश उन्होंने हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed