फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Crime News: Congress leader shot his wife in the head, father woke up at 2.30 am, informed the police

Gwalior Crime News: कांग्रेस नेता ने पत्नी को सिर में मारी गोली, रात ढाई बजे गोली की आवाज से जागे पिता ने पुलिस को दी सूचना

Mon, 06 Jun 2022 01:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 01:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी को सिर में गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Gwalior Crime News: Congress leader shot his wife in the head, father woke up at 2.30 am, informed the police
ग्वालियर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना को सिर में गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में पति ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला शख्स कांग्रेस का नेता है। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर में दर्पण कॉलोनी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। उनके पास वाले घर में पिता और दूसरे सदस्य रहते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया का अपनी पत्नी भावना से किसी बात पर विवाद हुआ थी। गुस्से में आकर ऋषभ ने भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे भी उसी कमरे में सो रहे थे। मां के सिर से खून बहता देख बच्चे भी सहम गए। आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

 
गोली चलने की आवाज और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास वाले घर में रहने वाले पिता घटनास्थल पर पहुंचे। भावना लहूलुहान पड़ी थी। कमरे की हालत देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस बच्चों से बात कर विवाद का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कौन हैं ऋषभ भदौरिया
कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट, बलवा, हरिजन अत्याचार, अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ समय पहले उसने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टों के खिलाफ याचिका लगाई थी। इसके बाद ही जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जिलाबदर का नोटिस जारी किया गया था। इसमें 16 आपराधिक प्रकरणों का हवाला भी दिया गया था। दो अप्रैल को ग्वालियर-चंबल में भड़की हिंसा के दौरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed