फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Assistant engineer shared obscene video on the official WhatsApp group of Municipal Commissioner, notice issued

Gwalior: नगर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर असिस्टेंट इंजीनियर ने शेयर किया पोर्न वीडियो, नोटिस जारी

Tue, 14 Jun 2022 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 08:33 AM IST
सार

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर PHE के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न VIDEO शेयर कर हड़कंप मचा दिया। इंजीनियर द्वारा भेजा गया चार मिनट का सुहाग रात का अश्लील वीडियो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Gwalior: Assistant engineer shared obscene video on the official WhatsApp group of Municipal Commissioner, notice issued
नगर निगम के ऑफिशियल ग्रुप में इंजीनियर ने शेयर किया अश्लील वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर PHE के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न VIDEO शेयर कर हड़कंप मचा दिया। इंजीनियर द्वारा भेजा गया चार मिनट का सुहाग रात का अश्लील वीडियो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑफिशियल ग्रुप में वीडियो शेयर होने के बाद अश्लील वीडियो क्लिप कई और ग्रुप में शेयर हो गई। ग्रुप में सुहागरात का वीडियो शेयर होने के बाद कामकाज की जगह अधिकारी वीडियो की चर्चा में मशगूल हो गए। निगम आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने वीडियो शेयर करने वाले इंजीनियर से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


इंजीनियर को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी  
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को इंजीनियर डीके गुप्ता (उम्र 59 साल) ने आदेश-निर्देश जारी करने के लिए बनाए गए ऑफिशियल ग्रुप में चार मिनिट की सुहागरात की क्लिप शेयर कर दी। इंजीनियर की हरकत सामने आने के बाद आयुक्त किशोर कान्याल काफी नाराज हुए। उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें सस्पेंड करने का पूछा। वहीं, इस मामले में इंजीनियर का कहना है कि वीडियो ग्रुप में गलती से शेयर हो गया है, हालांकि गलती मानने के बाद भी उन्होंने ग्रुप से अश्लील वीडियो को डिलीट नहीं किया और वीडियो लगातार दूसरे ग्रुप्स में शेयर होता रहा।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
ग्वालियर नगर निगम में अफसरों और कर्मचारियों के कामकाज पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए हैं। जिस ग्रुप में अश्लील वीडियो क्लिप शेयर हुआ है उस ग्रुप में सभी इंजीनियर और विभाग प्रमुख जुड़े हैं। इस ग्रुप का संचालन खुद निगमायुक्त किशोर कान्याल करते हैं। निगमायुक्त ग्रुप में अफसरों के लिए आदेश-निर्देश जारी करते हैं, बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप में नगर निगम के PHE विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता ने रविवार शाम को चार मिनिट का वीडियो शेयर किया था। अश्लील वीडियो में सुहागरात का सीन दिखाया गया है। इंजीनियर के भेजे वीडियो के सामने आने के बाद ग्रुप में हड़कंप मच गया, वायरल होते-होते वीडियो निगमायुक्त तक पहुंचा,जिस पर वह काफी नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद निगम आयुक्त ने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा गया है कि 12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत सस्पेंड की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed