फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: All India Hindu Mahasabha celebrated Godse-Apte Memorial Day, gave Godse-Apte Bharat Ratna award to five including Kalicharan Maharaj

ग्वालियर: अखिल भारत हिंदू महासभा ने मनाया गोडसे-आप्टे स्मृति दिवस, कालीचरण महाराज सहित पांच को दिया गोडसे-आप्टे भारत रत्न सम्मान

Sun, 30 Jan 2022 06:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने 30 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे दौलतगंज में हुतात्मा नाथूराम गोडसे एवं हुतात्मा नारायण आप्टे स्मृति दिवस मनाया। इसमें पांच लोगों को गोडसे-आप्टे भारत रत्न सम्मान दिया गया।
 

विज्ञापन
Gwalior: All India Hindu Mahasabha celebrated Godse-Apte Memorial Day, gave Godse-Apte Bharat Ratna award to five including Kalicharan Maharaj
Gwalior: हिंदू महासभा ने गोडसे-आप्टे स्मृति दिवस मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने 30 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे दौलतगंज में हुतात्मा नाथूराम गोडसे एवं हुतात्मा नारायण आप्टे स्मृति दिवस मनाया। इसमें पांच लोगों को गोडसे-आप्टे भारत रत्न सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि देश के विभाजन के इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्वालियर में 15 नवंबर 2017 को ग्वालियर में हुतात्मा गोडसे मंदिर बनाया गया था। ये मंदिर पूरे विश्व में ये जानकारी देने में सहायक हुआ।आज प्रत्येक घर में चर्चा होना ही सत्यता को बल प्रदान करता हैं। ग्वालियर गंगा दास की बड़ी शाला में साढ़े सात सौ से अधिक साधु संतों ने आजादी के प्रथम संग्राम में वीरागना लक्ष्मीबाई के साथ बलिदान दिया। लेकिन आज तक कांग्रेस या भाजपा ने कोई उसका प्रतीक चिन्ह स्थापित नहीं किया। देश की आजादी में हिंदू महासभा का बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन इतिहास को सामने नहीं आने दिया जाता। 30 जनवरी को हुतात्मा गोडसे आप्टे स्मृति दिवस हिन्दू महासभा ने मनाया।       
विज्ञापन

 
जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने बताया कि गोडसे-आप्टे स्मृति दिवस पर संत कालीचरण महाराज (जेल में होने पर प्रमोद लोहपतरे जी), हिन्दू महासभा के मंडल महामंत्री किशोर माहौर, युवक हिंदू महासभा की जिला संयोजक पवन, जिला सहसंयोजक आनंद विहार, जिला प्रवक्ता नरेश पाठक को गोडसे-आप्टे भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed