फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: 3 days old dead body of youth found in Cancer hill, difficult to identify due to body decomposition

ग्वालियर: कैंसर पहाड़ी में मिली युवक की 3 दिन पुरानी लाश, बॉडी डिकंपोज होने से शिनाख्त करना हुआ मुश्किल

Tue, 15 Feb 2022 02:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी पर युवक की 3 से 4 दिन पुरानी लाश मिली है। पुलिस ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। लाश के चेहरे का अधिकांश मांस गायब है, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Gwalior: 3 days old dead body of youth found in Cancer hill, difficult to identify due to body decomposition
ग्वालियर: कैंसर पहाड़ी में मिली युवक की लाश (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में कैंसर पहाड़ी में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। लाश मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक कौन है और उसकी मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति साफ होने की बात कही है। 
विज्ञापन


लाश की शिनाख्त करना हुआ मुश्किल
युवक की मौत को काफी घंटे बीत जाने की वजह से डेडबॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी है। चेहरे के कई हिस्सों का मांस गायब हो चुका है, जिसके चलते युवक की पहचान करना फिलहाल पुलिस के लिए सबसे मुश्किल काम हो गया है। मृतक युवक के उलटे हाथ का एक अंगूठा भी हड्डी सहित गायब है, जिसे देखकर इसे जंगली जानवर द्वारा शव को क्षत-विक्षत किए जाने या हत्यारों द्वारा पहचान छुपाने के लिए ऐसा किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक की उम्र करीब 28 साल के आसपास है। उसने स्पोर्ट्स शूज, जींस और जैकेट पहना है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का जताया शक
लाश को देखकर ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और की गई होगी, वहीं वारदात को छुपाने के लिए लाश को कैंसर पहाड़ियों की झाड़ियों में फेंका गया होगा। पुलिस भी युवक की हत्या किए जाने से इंकार नहीं कर रही है। कैंसर पहाड़ी से लगी सड़क शिवपुरी लिंक रोड और डबरा की तरफ जाग्तीवा है, जिस पर लगभग 24 घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए इस जगह युवक की हत्या करने की आशंका नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाश के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला 
युवक की लाश के पास से तलाशी में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सभी थानों को सूचना भेज दी है, ताकि युवक की शिनाख्त जल्द से जल्द की जा सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed