फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Three minors Murder after taking idea from Savdhaan India show Life imprisonment for two people

Crime: 'सावधान इंडिया' के शो से आइडिया लेकर तीन नाबालिगों की हुई थी हत्या, मां सहित एक अन्य आरोपी को उम्रकैद

Wed, 30 Nov 2022 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 05:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में कोर्ट ने एक आरोपी मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल, साल 2017 में तीन नाबालिगों की हत्या हुई थी। इससे पहले बीते अगस्त महीने में एक आरोपी को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
Three minors Murder after taking idea from Savdhaan India show Life imprisonment for two people
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना जिले में अदालत ने एक आरोपी मां को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है। साल 2017 में एक नाबालिग ने सिलसिलेवार तीन हत्याएं कर दी थी। इसमे उसकी मां और दोस्त ने भी साथ दिया था। तीनों हत्याएं अलग-अलग दिनों में हुई थी। एक हत्या का राज छुपाने के लिए दो और हत्याएं की गईं। पांच साल बाद इस मामले में फैसला आया। कोर्ट ने उसकी मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इससे पहले अगस्त महीने में एक आरोपी को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन


इस पूरी कहानी की शुरुआत उस समय हुई, जब सिंचाई विभाग में पदस्थ ऑफिस अधीक्षक अंतर सिंह मीना का इकलौता बेटा हेमंत (17) साजिश का शिकार हुआ। वह घर से सेकंड हैंड बाइक खरीदने के लिए 40 हजार रुपये लेकर निकला। इसके बाद लापता हो गया। दूसरे दिन ही पिता ने महिला पूनम दुबे और उसके नाबालिग बेटे पर शक जताया। पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ पैसे लेकर निकला था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्जकर जांच शुरू की। सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस तब चौकन्नी हुई, जब हेमंत की फिरौती का फोन आया।
विज्ञापन


नाबालिग दोस्त हनी दुबे ने ही दगा किया...
दरअसल, हेमंत से उसके नाबालिग दोस्त हनी दुबे ने ही दगा किया। मां पूनम और एक अन्य नाबालिग साथी की मदद से हेमंत से 40 हजार रुपये छीन लिए और उसकी गला और हाथ काटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इसके बाद पूनम ने उसके दोस्त लोकेश और ऋतिक को लालच दिया कि किसी को कुछ नहीं बताना। फिरौती की रकम में से तुम्हारा भी हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक हेमंत का मोबाइल ऋतिक को दिया और उससे कहा कि गुना से दूर इंदौर जाकर हेमंत के पिता अंतर सिंह को धमकी देना कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में हैं और उससे पचास लाख की फिरौती की बात करना। ताकि पुलिस का ध्यान गुना से हटकर इंदौर पर चला जाए। सबूत मिटाने और पुलिस तफ्तीश को भटकाने का आइडिया हत्यारों को सावधान इंडिया के शो से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed