{"_id":"63809d0387c6484425158416","slug":"mp-news-nikah-broke-upd-over-dowry-demand-groom-had-to-return-empty-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: निकाह पढ़ने के बाद दूल्हे ने मांगी बुलेट, विवाद के बाद बरात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: निकाह पढ़ने के बाद दूल्हे ने मांगी बुलेट, विवाद के बाद बरात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा
Fri, 25 Nov 2022 04:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गुना में दहेज देने-लेने की बात पर एक निकाह टूट गया। लड़के वालों ने निकाह के बाद दुल्हन के परिवार से मांग ली बुलेट। लड़की वालों की स्थिति ऐसी थी नहीं कि तत्काल बुलेट लाकर दी जा सके। विवाद के बाद बरात बिना दुल्हन ही लौट गई।
विज्ञापन
nikah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले में दहेज न देने पर एक बरात बिना दुल्हन को लिए लौट गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि निकाह पढ़ने के बाद भी लड़के वाले विदाई नहीं कर ले गए। लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी। वे गाड़ी और पैसे मांगने लगे। लड़की के पिता ने कहा कि ऐन वक्त पर गाड़ी और पैसे कहां से लाते? विवाद बढ़ा तो दूल्हा पक्ष ने लड़की वालों पर हमला बोल दिया। इसकी शिकायत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले ही बरात में शामिल सभी लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
राघोगढ़ निवासी नूर जहां की शादी फरहान पुत्र उमर राइन निवासी कर्नल गंज से तय हुई थी। लगभग तीन महीने पहले सगाई हुई थी। गुरुवार को बरात आई थी। श्रीराम गार्डन में शादी का कार्यक्रम होना था। गुरुवार दोपहर बरात पहुंच गई। निकाह भी पढ़वा लिया गया था। इसके बाद लड़के की मां और पिता ने दहेज की मांग की। लड़के के परिवार वाले सभी व्यवस्थाओं में खामियां निकालने लगे। पचास हजार की डिमांड लड़के ने की। परिवार वालों ने बुलेट और सोने-चांदी के गहने मांगे।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने कहा- तुरंत इन चीजों की व्यवस्था कहां से होगी। लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। बमुश्किल घर का खर्च चल पाता है। इसके बाद लड़के वाले बोले- इतना पैसा देना ही पड़ेगा। नहीं तो हम विदाई नहीं कराएंगे। लड़के वालों ने लड़की के भाई पर हमला कर दिया। उसकी गाड़ी फोड़ दी। झगड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़के वाले बिना दुल्हन को लिए भाग निकले। लड़की के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
