{"_id":"62c3f2e54ab1a40bfc546017","slug":"mp-news-ncst-notice-to-guna-administration-for-setting-tribal-woman-on-fire-sought-details-of-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी महिला को आग लगाने के मामले में गुना प्रशासन को NCST का नोटिस, कार्रवाई का ब्यौरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी महिला को आग लगाने के मामले में गुना प्रशासन को NCST का नोटिस, कार्रवाई का ब्यौरा मांगा
Tue, 05 Jul 2022 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में भूमि विवाद में आदिवासी महिला को आग लगाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने गुना के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना जिले में भूमि विवाद में आदिवासी महिला को आग लगाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने गुना के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है।
जानकारी के अनुसार, सहरिया जनजाति से संबंधित 38 वर्षीय महिला, एक विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह, और उसके पति ने स्थानीय पुलिस से अपनी जान को खतरा होने की शिकायत की थी, दावा किया था कि कुछ दबंद लोग धनोरिया गांव में उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। उसने दावा किया कि उसके गांव के तीन लोगों ने उस पर डीजल डाला और शनिवार को उसे आग लगा दी। महिला भोपाल के एक अस्पताल में 80 फीसदी जल गई है और जिंदगी की जंग लड़ रही है।
घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीएसटी ने सोमवार को गुना के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है। भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने और आरोप पत्र दाखिल करने के लिए की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी मांगी। आयोग ने यह भी जानना चाहा कि क्या पीड़ित परिवार को कोई आर्थिक राहत दी गई है।
विज्ञापन
बता दें, गुना जिले के बमोरी थाना इलाके के धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की थी। आरोपियों ने खेत पर काम कर रही महिला के ऊपर डीजल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे महिला 70 से 80 फीसदी झुलस गई है। फिलहाल महिला का इलाज भोपाल में जारी है।