{"_id":"653f485d2beea532130083a7","slug":"mp-elections-2023-satta-ka-sangram-at-guna-yuvao-se-charcha-with-voters-coverage-update-in-hindi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा युवाओं के बीच, रोजगार, शिक्षा और ये मुद्दे रहे खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा युवाओं के बीच, रोजगार, शिक्षा और ये मुद्दे रहे खास
Mon, 30 Oct 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:40 AM IST
सार
MP Elections 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (30 अक्टूबर) गुना पहुंच गया है। युवा मतदाताओं ने खुलकर अपने मुद्दे अमर उजाला के मंच पर रखे।
विज्ञापन
अमर उजाला के मंच पर युवा मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 तो भाजपा ने 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां गुना पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त आम मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और अब अमर उजाला युवाओं के बीच उनके मुद्दे जानने के लिए पहुंचा है।
अमर उजाला से चर्चा में हर्षल ने कहा कि जीएनएम की परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही हैं, हम ये चाहते हैं कि हमारी परीक्षाएं समय पर हों। राजीव ने कहा कि समय पर हमारा कोर्स पूरा नहीं होगा, तो हमें रोजगार मिलने में भी समस्याएं आएंगी। सपना तिवारी कहती हैं कि चुनाव आते ही महिलाओं से जुड़ी योजनाएं लेकर आती है और वोट ले लेती हैं। लेकिन आजकल समय पर परीक्षाएं नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
नीतीश ओझा कहते हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों पर जीएसटी लगाने की जरूरत नहीं है। अरुण मीना कहते हैं कि परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं, सीबीआई जांच के बाद भी परिणाम नहीं आ रहे हैं। मनीष राव कहते हैं कि परीक्षाएं होने के बाद भी रिजल्ट नहीं आता है। समय पर परीक्षाएं हो भी नहीं पा रहीं हैं।