{"_id":"64dae3be10bca5912e0d0595","slug":"guna-road-accident-bike-rider-hit-by-car-one-dead-three-injured-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna Road Accident: कार की चपेट में आने से एक की मौत, तीन लोग घायल, टक्कर मारने वाली कार में सवार थे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna Road Accident: कार की चपेट में आने से एक की मौत, तीन लोग घायल, टक्कर मारने वाली कार में सवार थे पुलिस
Tue, 15 Aug 2023 08:02 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:02 AM IST
सार
Guna Road Accident: मध्यप्रदेश के गुना जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी लोग गादेर मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे। टक्कर मारने वाली कार में पुलिस अधिकारी सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना शहर के नजदीक नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर अनियंत्रित कार ने बाइक पर सवार परिवार को कुचल दिया। दुर्घटना में राजू किरार (35) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया है कि बमौरी ब्लॉक के चक्क चुरेला गांव में रहने वाला किरार परिवार गादेर गुफा के दर्शन करने जा रहे थे। चालक राजू किरार ने हाइवे पर बाइक टर्न की, इसी दौरान सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार में पुलिस के एक आला अधिकारी सवार थे। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना मंदिर के नजदीक वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
