{"_id":"63a71617ae2b021608617a5c","slug":"guna-people-attacked-the-forest-staff-who-went-to-remove-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर लोगों ने किया हमला, डिप्टी रेंजर गंभीर घायल, वनकर्मी जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर लोगों ने किया हमला, डिप्टी रेंजर गंभीर घायल, वनकर्मी जान बचाकर भागे
Sat, 24 Dec 2022 08:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:39 PM IST
सार
वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने वन विभाग की टीम कुंभराज क्षेत्र के पगड़ीघटा गांव गई थी। जहां विरोध करते हुए बंजारा समुदाय के 20 से 25 लोग जमा हो गए। उन्होंने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। डिप्टी रेंजर मुरारीलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य वन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
डिप्टी रेंजर हमले में गंभीर घायल हुए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में डिप्टी रेंजर गंभीर घायल हो गए। लोगों के आक्रोश को देख अन्य वनकर्मी मौके से जान बचाकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र के नजदीक पागड़ीघटा गांव का है। बताया गया कि वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी अतिक्रमण कर रहे लोगों को समझाइश देने पहुंचे थे। बंजारा समुदाय के लोगों और वन अमल के बीच इसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि बंजारा समुदाय के लोगों ने अमले पर हमला कर दिया। वन अमले पर जमकर पत्थर बरसाए गए। डिप्टी रेंजर मुरारीलाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य वन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। वन अमले को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। घायल डिप्टी रेंजर को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीनागंज क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को टीम वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने कुंभराज क्षेत्र के पगड़ीघटा गांव गई थी। जहां विरोध करते हुए बंजारा समुदाय के 20 से 25 लोग जमा हो गए। उन्होंने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इन हमलावरों में महिलाएं भी थीं। वन विभाग के डिप्टी रेंजरमुरारीलाल शर्मा पर गोपन से हमला किया गया। हमले के बाद में पुलिस को सूचना दी गई है और उसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक यह सभी उपद्रवी मौके से भाग गए। पुलिस ने लगभग दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुषों पर मामला दर्ज कर लिया है।