फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime YouTube Baba arrested for cheating more than five crores used to give greed to have children

Guna Crime: पांच करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला यूट्यूब बाबा गिरफ्तार, संतान प्राप्ति करने की देता था लालच

Tue, 27 Jun 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 07:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की गुना पुलिस ने करोड़ों रुपये ठगने वाले यूट्यूब बाबा उर्फ योगेश मेहता को गिरफ्तार किया है। आरोपी उज्जैन, रतलाम और मंदसौर समेत कई अन्य शहरों में 5.50 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर चुका है। शातिर अंदाज के चलते आरोपी यूट्यूब बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। यह मामला तब पुलिस के संज्ञान में आया, जब गुना जिले के मृगवास निवासी पूजा परिहार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Guna Crime YouTube Baba arrested for cheating more than five crores used to give greed to have children
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोंगी और फरेबी बाबाओं के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां किसी को जान से हाथ धोना पड़ा या फिर पूरी प्रॉपर्टी गंवानी पड़ी। ऐसा ही एक गजब मामला मध्यप्रदेश के गुना जिले से सामने आया है। पुलिस ने करोड़ों रुपये ठगने वाले एक यूट्यूब बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम योगेश मेहता है, जो उज्जैन जिले के बड़नगर का निवासी है। आरोपी योगेश मेहता ने उज्जैन, रतलाम और मंदसौर समेत कई अन्य शहरों में 5.50 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है। शातिर अंदाज के चलते आरोपी यूट्यूब बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि मामले का पता तब चला, जब गुना जिले के मृगवास की रहने वाली पूजा परिहार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसके साथ म्युचुअल फंड के नाम पर 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पूजा परिहार ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसने यूट्यूब पर वीडियो देखा था। वीडियो में एक बाबा जीवन से संबंधित परेशानियों को दूर करने का दावा कर रहा था। वीडियो की लिंक के नीचे मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जब युवती ने उस मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो दूसरी ओर से योगेश मेहता नाम के व्यक्ति ने फोन पर बात की। योगेश मेहता ने बताया कि बड़नगर उज्जैन का निवासी है।
विज्ञापन


ढोंगी बाबा ने बताया कि वह आईडीबीआई बैंक में एजेंट है। योगेश ने पूजा को म्युचुअल फंड में निवेश करने का झांसा देते हुए कहा कि लाभ कमाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। पूजा ने 5.50 लाख रुपये योगेश को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन योगेश मेहता ने म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट की न ही रसीद दी और न ही पॉलिसी दी। युवती पूजा परिहार एक साल तक म्युचुअल फंड की रसीद और पॉलिसी मांगती रही। एक साल बाद पीड़िता ने मृगवास थाने में आरोपी योगेश के खिलाफ 23 जून को एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो फर्जी यूट्यूब बाबा की ठगी का बड़ा खुलासा हुआ। यूट्यूब के वीडियो पर जो मोबाइल नंबर था, उसकी कॉल डिटेल्स निकलवाई गई। आरोपी की पत्नी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को मिल गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि योगेश मेहता पिछले कुछ दिनों से गायब है। इस बीच पुलिस को योगेश की पत्नी के कॉल डिटेल्स में उत्तर प्रदेश से जुड़े तीन फोन नंबर भी मिले, जिनसे आरोपी लगातार संपर्क में था।


पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि योगेश उर्फ यूट्यूब बाबा का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी है, जो सिम कार्ड योगेश चला रहा था वो किसी अंकित के नाम पर दर्ज था। तीनों मोबाइल नंबर में से एक नंबर ऐसा था, जो उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तक चालू था। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल फोन की लोकेशन पर भोपाल में छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed