{"_id":"64a11e14ef809d103c0b2aa3","slug":"guna-attack-on-sarpanch-husband-returning-after-getting-school-boundary-work-done-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: स्कूल की बाउंड्री का काम करा कर लौट रहे सरपंच पति पर हमला, हमलावर बोले- हम सिखाते हैं तुझे सरपंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: स्कूल की बाउंड्री का काम करा कर लौट रहे सरपंच पति पर हमला, हमलावर बोले- हम सिखाते हैं तुझे सरपंची
Sun, 02 Jul 2023 12:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:20 PM IST
सार
गुना जिले में सरपंच पति पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुना में सरपंच पति पर हमला किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके में सरपंच पति से मारपीट का मामला सामने आया है। सरपंच पति स्कूल की बाउंड्री का काम करा रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने उनसे जमकर मारपीट की। मारपीट में उनका सिर फूट गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गुना जिले के बजरंगगढ़ इलाके के करोंद गांव के रहने वाले शंकर अहिरवार ने बताया कि "मैं करोंद का रहने बाला हूं। मैंने सहरिया समाज की लक्ष्मबाई सें 2019 में शादी की थी। सरपंची में आदिवासी सीट होने से मेरी पत्नी लक्ष्मीबाई चुनाव जीतकर वर्तमान में सरपंच हैं। मैं उनका कार्य देखता हूं। मैं स्कूल के बाउन्ड्री का कार्य करवाकर घर जा रहा था। तभी सरदार केवट के घर के पास मेरे साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। यह तीनों लोग बोले कि हम तुझे सरपंची करवाते हैं। तीनों लोग मुझे गालियां देने लगे। इस मारपीट में गम्भीर घायल होने पर मुझे जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।