{"_id":"626554ea6c31f4607210eb3c","slug":"guna-two-killed-including-rajasthan-police-constable-in-bike-collision-one-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना: बाइक भिड़ंत में राजस्थान के पुलिस आरक्षक सहित दो की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना: बाइक भिड़ंत में राजस्थान के पुलिस आरक्षक सहित दो की मौत, एक गंभीर घायल
Sun, 24 Apr 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गुना जिले के कैंट थानाक्षेत्र स्थित बायपास पर हुए हादसे में राजस्थान के आरक्षक सहित दो की मौत हो गई। हादसा आमने सामने से बाइक भिड़ने से हुआ है। घटना में एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले में बाइक भिड़ंत में दो लोगों को मौत हो गई। मरने वालों में एक राजस्थान पुलिस का आरक्षक भी शामिल है। घटना में एक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां जिले में रहने वाले अतर सहरिया गुना हनुमान टेकरी पर बालाजी के दर्शन करने के लिए आए थे। उनके साथ बाइक पर सोनू यादव और फूलचंद प्रजापति भी थे। तीनों शाम करीब छह बजे लौट रहे थे। बायपास पर सामने से आ रही बाइक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में अतर सहरिया और सोनू यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। फूलसिंह प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ध्यान देने वाली बात ये कि दोनों बाइक पर तीन-तीन सवारियां बैठी थीं, लेकिन सामने से आ रही बाइक सवार हादसे में सुरक्षित रहे।
कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि दो बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मृतकों में शामिल अतर सहरिया राजस्थान पुलिस में आरक्षक था, वह छबड़ा थाने में पदस्थ था।