फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna: Attack on IRS officer's house twice, Digvijay Singh said – this attack is shameful for law and order

गुना: आईआरएस अफसर के घर पर दो बार हुआ हमला, दिग्विजय सिंह बोले- ये हमला कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक

Sat, 30 Apr 2022 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

चाचौड़ा तहसील के पेंची गांव में आईआरएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में मीना घायल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर हमले को कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया है। 

विज्ञापन
Guna: Attack on IRS officer's house twice, Digvijay Singh said – this attack is shameful for law and order
आईआरएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना के घर हुए हमले के बाद अस्त-व्यस्त सामान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले की चाचौड़ा तहसील के पेंची गांव में आईआरएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में मीना घायल हुए हैं। उनके घर पर पहले रात में हमला किया गया, फिर सुबह भी बदमाश पहुंचे। मामल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर हमले को कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रद्युमन सिंह मीना हमारे क्षेत्र के पहले All India Service के UPSC द्वारा चयनित अधिकारी हैं। हमें उन पर गर्व है। कल रात उनके निवास ग्राम पेंची थाना चाचौड़ा ज़िला गुना पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमारी क़ानून व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। मैंने गुना पुलिस अधीक्षक साहब से इसकी जांच करने के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीनागंज पुलिस चौकी में आईआरएस अधिकारी प्रद्युमन सिंह मीना ने शिकायत दर्ज कराई है। गुना के चाचौड़ा इलाके में दो राजनीतिक परिवारों के बीच सोशल मीडिया जंग चल रही है। एक पक्ष के दूसरे पक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप हैं। एक पक्ष पूर्व विधायक ममता मीना और उनके रिटायर्ड आईपीएस पति रघुवीर मीना का है, तो वहीं दूसरा पक्ष आईआरएस प्रद्युमन मीना और उनकी पत्नी प्रियंका पेंची का है। चाचौड़ा की राजनीति में सक्रिय हुई प्रियंका पेंची ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए चाचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीना के पति रघुवीर सिंह मीना पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। वहीं रघुवीर सिंह मीणा ने फेसबुक पर जवाब देकर पूछा कि देवीजी आप कौन हैं, गुंडई की परिभाषा बताएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed