फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government says Viral News of coronavirus in poultry farms of Madhya Pradesh completely misleading and baseless

मध्यप्रदेश के मुर्गीपालन फार्मों में कोरोना वायरस की खबर पूरी तरह भ्रामक एवं आधारहीन: सरकार

Sat, 20 Jun 2020 12:10 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Sat, 20 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Government says Viral News of coronavirus in poultry farms of Madhya Pradesh completely misleading and baseless
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग ने सोशल मीडिया में प्रदेश के कुछ मुर्गीपालन फार्मों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वायरल हुई खबर को पूरी तरह से भ्रामक एवं आधारहीन बताया है।

विज्ञापन


इसके अलावा, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुक्कुट उत्पादों का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 'कोरोना वायरस के संक्रमण से मुर्गीपालन फार्मों एवं कुक्कुट उत्पादनों को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। कुक्कुट उत्पादों का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'संचालक पशुपालन आरके रोकड़े ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए मुर्गीपालन फार्म में कोरोना वायरस की वायरल खबर का खंडन किया।' रोकड़े ने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा इस संबंध में पशुपालन विभाग के सचिवों को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मुर्गीपालन में कोरोना वायरस की वायरल हो रही खबर पूरी तरह भ्रामक और आधारहीन है।' रोकड़े ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने पत्र में कुक्कुट का उपयोग करने अथवा मुर्गीपालन फार्मों को शीघ्र बंद करने के संबंध में कोई दिशानिर्देश अथवा चेतावनी पत्र जारी नहीं किए हैं।


उन्होंने कहा कि वायरल खबर में उल्लेखित भोपाल, ग्वालियर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बड़नगर, सीहोर, बड़वानी और महू में विभाग द्वारा कुक्कुट की किसी भी प्रकार का नमूना नहीं लिया गया। रोकड़े ने कहा कि कुक्कुट उत्पादों का उपयोग पूरी तरह से सुरक्षित है इनसे अभी तक किसी भी प्रकार के कोरोना संक्रमण का कोई संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed