फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government removed Indore ACP: Home Department transferred Harish Motwani Bhopal headquarters

सरकार ने इंदौर एसीपी को हटाया: गृहविभाग ने हरीश मोटवानी का भोपाल मुख्यालय ट्रांसफर किया  

Thu, 03 Mar 2022 04:07 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Mar 2022 04:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने इंदौर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर हरीश मोटवानी को हटा दिया है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
Government removed Indore ACP: Home Department transferred Harish Motwani Bhopal headquarters
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने इंदौर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंद्र मोटवानी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन

इंदौर के सियागंज व्यापारियों से अवैध वसूली मामले में सेंट्रल कोतवाली टीआई समेत 7 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई के बाद सहायक पुलिस आयुक्त हरीश मोटवानी को भी हटा दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी की तरफ से आदेश जारी किए गए। मोटवानी को भोपाल मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। 

विज्ञापन

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर दौरे के दौरान सियागंज के व्यापारियों ने उनसे मुलाकात की थी। व्यापारियों ने पुलिस पर उनको परेशान करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कोतवाली दो टीआई समेत 6 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया था। इन पर अवैध वसूली के आरोपी लगे थे। अब असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर हरीश मोटवानी के ट्रांसफर को भी व्यापारियों की शिकायत से ही जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed