फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Government is ours and we are the government: Threatened by telling the nephew of Panchayat Minister in Rajgarh, the minister gave instructions for action after the video went viral

राजगढ़: पंचायत मंत्री का भतीजा बनकर पहले लोगों को धमकाया, वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने मांगी माफी

Tue, 01 Feb 2022 04:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 04:21 PM IST
सार

राजगढ़ में एक शादी समारोह में एक युवक ने खुद को पंचायत मंत्री का भतीजा बताकर जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवक ने बाद में पूरे मामले के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन
Government is ours and we are the government: Threatened by telling the nephew of Panchayat Minister in Rajgarh, the minister gave instructions for action after the video went viral
शादी समारोह में उत्पात मचाने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। नशे में धुत एक युवक ने शादी समारोह में जमकर उत्पात मचाया। युवक खुद को पंचायत मंत्री का भतीजा बताकर लोगों को धमका रहा था। युवक ने समारोह में मौजूद लोगों से बदतमीजी की उन्हें भद्दी गालियां देकर वह टीआई और पुलिस बुलाने की धमकी देता रहा। युवक ने माइक में कहा कि सरकार हमारी है और हम ही सरकार हैं तुम लोग नौकर हो कहते हुए लोगों को धमकाने लगा। युवक ने अपना नाम उदय प्रताप सिंह सिसोदिया बताया और कहा कि वो पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा है। 
विज्ञापन


युवक ने मांगी माफी
शादी समारोह में उत्पात मचाने वाले युवक ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी है। युवक ने कहा कि मेरा मंत्री से कोई रिश्ता नहीं है वह मेरी विधानसभा के विधायक हैं। इस वजह से मैंने आवेश में आकर ये बोल दिया मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का नाम लेकर मैंने कुछ गलत बात बोली हो और इस वजह से ठेस पहुंची हो तो मैं सभी से क्षमा मांगता हूं।
विज्ञापन


मंत्री ने दिए जांच के आदेश 
वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने राजगढ़ एसपी को तुरंत जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि वह युवक को नहीं पहचानते और न ही वह उनका भतीजा है। उन्होंने कहा कि गुना में उनके बहुत से परिचित हैं लेकिन उस युवक से उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। पंचायत मंत्री ने कहा कि अगर वह युवक उनका भतीजा होता तो भी वो मामले की निष्पक्ष जांच कराते। जानकारी के मुताबित उत्पात मचाने वाला युवक गुना के ख्यावदा परिवार का सदस्य है और कांग्रेसी नेता हेमराज सिंह सिसोदिया का पुत्र है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed