फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gopal Bhargava tweets on Sakshi Mishra Daughter of BJP MLA Rajesh Mishra Bareilly

एमपी: यूपी के विधायक की बेटी पर भाजपा नेता का ट्वीट, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

Mon, 15 Jul 2019 10:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 15 Jul 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Gopal Bhargava tweets on Sakshi Mishra Daughter of BJP MLA Rajesh Mishra Bareilly
गोपाल भार्गव और साक्षी मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी के एक अनुसूचित जाति के युवक से शादी करने के मामले में मध्यप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर मीडिया पर निशाना साधा लेकिन विवाद बढ़ने पर इसे निजी विचार बता कर माफी भी मांग ली।
विज्ञापन


गोपाल भार्गव ने लिखा, 'सोशल मीडिया और कथित राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके तनखैया एंकरों द्वारा अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने की लालसा से एक आधुनिक लैला मजनू को लेकर उनके दुःखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा है। जिसे लोग आंनद से देख रहे है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि बवाल बढ़ता देख उन्होंने इसे निजी विचार बना समाज और राष्ट्र विरोधी कार्य बता दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे निजी विचार से यह चैनल अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने के चक्कर मे बहुत बड़ा समाज विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से अब यह बात तय है कि देश मे पिछले एक दशक से चल रहा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की योजना एवं राष्ट्रीय अभियान 50 वर्ष पीछे चला जायेगा।'


ऐसी कहानियां दिखाने से देश में कन्या भ्रूण हत्याएं बढ़ेंगी 

Gopal Bhargava tweets on Sakshi Mishra Daughter of BJP MLA Rajesh Mishra Bareilly
sakshi and ajitesh - फोटो : social media
उन्होंने तीसरे ट्वीट में लिखा, 'मेरा मानना है कि ऐसी खबरों से अब कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं देश मे अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगी तथा महिला पुरुष के लिंगानुपात में भारी अंतर आएगा जो हमे अगले तीन वर्षों में सामाजिक सर्वे में स्पष्ट रूप से दिखेगा। नर्सिंग होम एवं निजी अस्पतालों में गर्भपात का गोरखधंधा खूब फलेगा फूलेगा।'


टीवी और मोबाइल भारतीय समाज के लिए अभिशाप

अगले ट्वीट में लिखा, 'धन्य है ऐसे समाज सुधारक खबरिया एवं राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके एंकर। अब TV और मोबाइल भारतीय परिवारों के लिए अभिशाप बनते जा रहें हैं। समय रहते समझदार लोग इस अभिशाप से मुक्ति पाएं तो परिवार सुखी रहेगा।'


विवाद बढ़ने पर निजी राय बता मांगी माफी

अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख गोपाल भार्गव ने इसे अपना निजी विचार करार दिया और क्षमा भी मांग ली। उन्होंने लिखा, 'देश के एक आम नागरिक के रूप में यह मेरे निजी विचार हैं। अनेक व्यक्ति या समाचार माध्यम इससे असहमत भी हो सकते हैं, जो कि स्वाभाविक है। यदि उनको मेरे इन विचारों से कष्ट पहुंचा हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करें।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed