एमपी: यूपी के विधायक की बेटी पर भाजपा नेता का ट्वीट, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल भार्गव ने लिखा, 'सोशल मीडिया और कथित राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके तनखैया एंकरों द्वारा अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने की लालसा से एक आधुनिक लैला मजनू को लेकर उनके दुःखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा है। जिसे लोग आंनद से देख रहे है।'
सोशल मीडिया और कथित राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके तनखैया एंकरों द्वारा अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने की लालसा से एक आधुनिक लैला मजनू को लेकर उनके दुःखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा है। जिसे लोग आंनद से देख रहे है।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 14, 2019
हालांकि बवाल बढ़ता देख उन्होंने इसे निजी विचार बना समाज और राष्ट्र विरोधी कार्य बता दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे निजी विचार से यह चैनल अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने के चक्कर मे बहुत बड़ा समाज विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से अब यह बात तय है कि देश मे पिछले एक दशक से चल रहा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की योजना एवं राष्ट्रीय अभियान 50 वर्ष पीछे चला जायेगा।'
मेरे निजी विचार से यह चैनल अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने के चक्कर मे बहुत बड़ा समाज विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से अब यह बात तय है कि देश मे पिछले एक दशक से चल रहा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की योजना एवं राष्ट्रीय अभियान 50 वर्ष पीछे चला जायेगा।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 14, 2019
ऐसी कहानियां दिखाने से देश में कन्या भ्रूण हत्याएं बढ़ेंगी
मेरा मानना है कि ऐसी खबरों से अब कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं देश मे अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगी तथा महिला पुरुष के लिंगानुपात में भारी अंतर आएगा जो हमे अगले तीन वर्षों में सामाजिक सर्वे में स्पष्ट रूप से दिखेगा
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 14, 2019
नर्सिंग होम एवं निजी अस्पतालों में गर्भपात का गौरखधंधा खूब फलेगा फूलेगा
टीवी और मोबाइल भारतीय समाज के लिए अभिशाप
अगले ट्वीट में लिखा, 'धन्य है ऐसे समाज सुधारक खबरिया एवं राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके एंकर। अब TV और मोबाइल भारतीय परिवारों के लिए अभिशाप बनते जा रहें हैं। समय रहते समझदार लोग इस अभिशाप से मुक्ति पाएं तो परिवार सुखी रहेगा।'धन्य है ऐसे समाज सुधारक खबरिया एवं राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके एंकर ।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 14, 2019
अब TV और मोबाइल भारतीय परिवारों के लिए अभिशाप बनते जा रहें हैं। समय रहते समझदार लोग इस अभिशाप से मुक्ति पाएं तो परिवार सुखी रहेगा ।
विवाद बढ़ने पर निजी राय बता मांगी माफी
अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख गोपाल भार्गव ने इसे अपना निजी विचार करार दिया और क्षमा भी मांग ली। उन्होंने लिखा, 'देश के एक आम नागरिक के रूप में यह मेरे निजी विचार हैं। अनेक व्यक्ति या समाचार माध्यम इससे असहमत भी हो सकते हैं, जो कि स्वाभाविक है। यदि उनको मेरे इन विचारों से कष्ट पहुंचा हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करें।'देश के एक आम नागरिक के रूप में यह मेरे निजी विचार हैं। अनेक व्यक्ति या समाचार माध्यम इससे असहमत भी हो सकते हैं, जोकि स्वाभाविक है। यदि उनको मेरे इन विचारों से कष्ट पहुँचा हो तो उसके लिए मुझे क्षमा करें ।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) July 14, 2019
