{"_id":"3adc8ed08bfbac42c9cd28706bb5be70","slug":"gold-bakra-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी के बकरे के पेट से निकला सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी के बकरे के पेट से निकला सोना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Oct 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
बीते दिनों इस तरह की खबरें तो लगातार सुनी किं लाखों के बकरे खरीदे और बेचे जा रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में एक दिलचस्प मामला देखने आया है।
विज्ञापन
यहां ईद पर बकरे की कुर्बानी देने पर उसके पेट से सोना निकला है। यह लगभग 100 ग्राम सोने के दाने हैं जिसकी कीमत लाखों मे हैं।
मोहम्मद खालिद फाजिल ने बताया कि ईद पर कुर्बान करने के लिए शहर से बीस हजार रूपए में बकरा खरीदा था। इस बकरे को ईद के दिन कुर्बान किया गया। इस दौरान बकरे के पेट की मांसपेशियों के बीच छोटे-छोटे दाने निकले। इन दानों को साफ किया तो दाने चमकने लगे।
विज्ञापन
दाने देखने पहुंचे लोग
निकले सोने के दाने देखने के लिए कई लोग खलिद के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों को विश्वास नहीं है, लेकिन यह सच है कि हमारे बकरे के पेट से सोना निकला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोने के लगभग 150 से अधिक दाने बकरे के पेट से निकले हैं। हमने इसकी जांच कराई है। यह हमारी आस्था का प्रतीक है इसलिए इसे गिनना या तौलना ठीक नहीं है। पूरा परिवार इनकी इबादत कर रहा है।
