फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Goats are giving milk in Burhanpur of Madhya Pradesh the price is in lakhs you will be shocked to hear

Video: मध्यप्रदेश के इस शहर में बकरे दे रहे दूध, लाखों में है कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 18 Nov 2022 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 01:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां राजस्थानी नस्ल के कुछ बकरें दूध दे रहे हैं। ये बकरे पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हैं।

विज्ञापन
Goats are giving milk in Burhanpur of Madhya Pradesh the price is in lakhs you will be shocked to hear
राजस्थानी नस्ल के बकरे दे रहे दूध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फॉर्म हाउस में पले राजस्थानी नस्ल के चार बकरे रोजाना बकरियों की तरह दूध दे रहे हैं। बकरों के दूध देने की बात जैसे ही जिले में फैली वैसे ही इन बकरों को देखने के लिए लोग भागे चले आए। दूर-दूर से लोग इन दूध देने वाले बकरों को देखने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन

Goats are giving milk in Burhanpur of Madhya Pradesh the price is in lakhs you will be shocked to hear
दूर दूर से बकरों को देखने आ रहे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
बकरों को देखने आने वाले लोग उन्हें दूध देता देखकर दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं, लोगों का कहना है कि बकरियों को दूध देते देखा है लेकिन यहां बकरे दूध दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स ने इसे हार्मोनल चेंज के कारण होने वाली घटना बताया है। बकरों के दूध देने का दावा किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है कहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

Goats are giving milk in Burhanpur of Madhya Pradesh the price is in lakhs you will be shocked to hear
250 ग्राम तक दूध दे रहे हैं बकरें - फोटो : अमर उजाला
लाखों में है बकरों की कीमत
दूध देने वाले बकरे सरताज नाम के फार्म हाउस में हैं। जिसे तुषार चलाते हैं। तुषार पहले इंजीनियर थे,लेकिन बकरे पालने के शौक के चलते उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फार्म हाउस खोल लिया। तुषार के पास जो बकरे हैं उनकी कीमत 50 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक है। 
 
 
विज्ञापन

Goats are giving milk in Burhanpur of Madhya Pradesh the price is in lakhs you will be shocked to hear
राजस्थानी नस्ल के हैं बकरे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बकरों के दूध देने के मामले पर तुषार का कहना है कि बकरों का आकार बकरियों से बड़ा होता है, लेकिन उनके फॉर्म हाउस पर जो बकरें हैं उनका आकार बकरियों के बराबर है। वहीं, बकरों के प्राइवेट पार्ट पर बकरियों की तरह दो थन हैं, बकरे रोजाना करीब 250 मिली दूध देते हैं। इन बकरों का खास ख्याल रखा जाता है, साथ ही उन्हें खास डाइट भी दी जाती है। तुषार के फॉर्म हाउस में पंजाब, अहमदाबाद, राजस्थान, जयपुर, हैदराबाद अफ्रीकन बोर, चंबल नस्ल के बकरे पाले गए हैं। लेकिन दूध देने वाले बकरे इतने प्रसिद्ध हो गए हैं कि फॉर्म हाउस में आने वाले लोग पहले इन्हीं बकरों को दिखाने की डिमांड करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed