{"_id":"679f60ce-c372-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"girl-thrown-out-of-moving-bus-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडक्टर ने लड़की को चलती बस से फेंका, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडक्टर ने लड़की को चलती बस से फेंका, हुई मौत
भोपाल
Updated Thu, 23 May 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतना जिले में एक बस में हुई झड़प के दौरान एक युवती को कंडक्टर ने चलती बस से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झगड़ा बस में किराए को लेकर हुआ था, इसके चलते कंडक्टर ने मृतका को बस से धक्का दे दिया।
बुधवार को खेरा चौरहाटा निवासी मृतका नीता साकेत (17) अपने पिता भईयालाला साकेत और बहन अनीता के साथ करही गांव में एक शादी के लिए बस से जा रही थीं।
नीता और उसका परिवार पंछीराम ट्रेवल्स की मिनी बस में सफर कर रहे थे।
सफर के दौरान कंडक्टर ने नीता के परिवार को करही आने से पहले उतरने को कहा। कंडक्टर का कहना था की उन्होंने करही तक की टिकट नहीं ली है।
ऐसे में नीता की कंडक्टर से कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ जाने पर हाथापाई तक होने लगी। इतने में कंडक्टर ने नीता को चलती बस से धक्का दे दिया।
इसके बाद नीता के पिता और बहन भी बस से कूद गए। नीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सिर में गंभीर चोटों के चलते मृत्यु हो गई।
हालांकि नीता के पिता और बहन सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
