फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gang rape in Guna: Two friends made a minor unconscious by mixing intoxicants in cold drink, also made a video

गुना में गैंगरेप: दो दोस्तों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग को किया बेहोश, वीडियो भी बनाया

Sat, 23 Apr 2022 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 05:08 PM IST
सार

गुना के विजयपुर थाना इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Gang rape in Guna: Two friends made a minor unconscious by mixing intoxicants in cold drink, also made a video
गुना जिले के विजयपुर थाना इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गुना जिले के विजयपुर थाना इलाके में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और उसका साथ देने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी सोनू चौरसिया ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को यह कहकर बुलाया कि उसके घर पर उसकी मां बुला रही है। नाबालिग जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक कमरे में खुद मोनू और उसका दोस्त गोलू प्रजापति मिले। उसके बाद गोलू ने उसे जबरदस्ती कोल्डड्रिंक पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी मोनू चौरसिया ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके दोस्त गोलू ने भी रेप दिया। साथ ही इन दोनों आरोपियों ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और नाबालिग को धमकी दी कि अगर किसी से कुछ बोला तो यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन

 
नाबालिग जब अपनी मां के पास सो रही थी तो काफी डरी और सहमी हुई थी। परिवार जनों ने उससे पूछा तो उसने घटना का खुलासा हुआ। उसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर थाने में पहुंचे, जहां नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed