पहले बारिश होने के लिए कराई मेंढक-मेंढकी की शादी, अब बाढ़ आई तो करा दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत इन दिनों कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दो माह पहले मध्य प्रदेश में बारिश होने के लिए पूजा, अनुष्ठान किए गए। यहां तक की बारिश होने की दुआ मांगने के लिए मेंढकों की शादी भी कराई गई थी।
प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के हालात के चलते अब मेंढकों का तलाक भी करा दिया गया है। ओम शिवसेना शक्ति मंडल ने इन मेंढकों की शादी कराई थी, और इन्होंने तलाक भी कराया है।
मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से मंदिर में तलाक
जानकारी के मुताबिक बारिश रोकने के लिए ओम शिवसेवा शक्ति मंडल ने मेंढकों का तलाक करवाया। इंद्रपुरी के एक मंदिर में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से प्रतीकात्मक मेंढकों को अलग-अलग किया गया।गौरतलब है कि ओम शिवसेना शक्ति मंडल बारिश के देवता इंद्र को खुश करने के लिए 19 जुलाई को एक मेंढक और मेंढकी की शादी कराई थी, उस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए थे। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी मध्य प्रदेश में 15 सिंतबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं।
