फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Freedom from the terror of monkeys: In Sehore, the forest department caught 32 monkeys and released them in the forest on the complaint of the villagers.

बंदरों के आतंक से मिली मुक्ति: सीहोर में वन विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर 32 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा 

Tue, 15 Feb 2022 03:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 03:04 PM IST
सार

सीहोर के कजलास ग्राम के लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने 32 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Freedom from the terror of monkeys: In Sehore, the forest department caught 32 monkeys and released them in the forest on the complaint of the villagers.
सीहोर: बंदरों को पकड़ती विशेषज्ञों की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के कजलास ग्राम में लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने ग्राम से 32 बंदर पकड़कर जंगल में छोड़ दिए हैं। कजलास ग्राम के लोग काफी समय से बंदरों के उत्पात से परेशान थे। बंदरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा था। आए दिन बंदर लोगों से मारपीट किया करते थे। बंदरों के हमले से लोग घायल हो रहे थे। बच्चे भी बंदरों के आतंक से बच नहीं पा रहे थे। बंदरों के हमले से परेशान लोगों ने दो दिन पहले जावर तहसीलदार को समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा था।   
विज्ञापन


जिस पर वन विभाग के रेंजर राजेश चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बंदरों को पकड़ने वाले विशेषज्ञों को बुलाया और ग्राम में आतंक मचा रहे बंदरों में से 32 बंदरों को पकड़ा। बंदरों को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है। बंदरों के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोग बंदरों के जाने के बाद राहत महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और तहसीलदार का आभार व्यक्त किया है।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed