फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fraud in the name of PM residence in MP: Bhopal crime branch arrested uncle-nephew from Kanpur, used to call in the name of CM residence

एमपी में पीएम आवास के नाम पर धोखाधड़ी: भोपाल क्राइम ब्रांच ने चाचा-भतीजे को कानपुर से गिरफ्तार किया, सीएम आवास के नाम पर लगाते थे फोन

Wed, 09 Feb 2022 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुख्यमंत्री निवास के नाम से फोन कर वारदात को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच ने दोनों को पकड़कर कानपुर लागई और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।
 

विज्ञापन
Fraud in the name of PM residence in MP: Bhopal crime branch arrested uncle-nephew from Kanpur, used to call in the name of CM residence
PM awas yojana

विस्तार

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुख्यमंत्री निवास के नाम से फोन कर वारदात को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच ने दोनों को पकड़कर कानपुर लागई और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल में 4 फरवरी को एक पीड़ित ने शिकायत दी कि 21 जनवरी 2022 को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फान आया। जिसने अपना नाम प्रवीण पांडे बताते हुए सीएम हाउस भोपाल से फोन करने की जानकारी दी। उसने कहा कि आपका पीएम आवास का 3.50 लाख रुपए का चेक आया है। चेक लेने के लिए आरोपी ने पीड़ित का आधार कार्ड, परिचय पत्र्र और बैंक की पास बुक की फोटो कॉपी मोबाइल नंबर पर भेजने को कहा। इस मामले में बैतूल जिले के साईखेड़ा थाने में शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


तकनीकी सहायता के क्राइम ब्रांच ने आरोपी प्रदीप गौतम पिता किशनलाल गौतम उम्र 20 वर्ष रटग्राव थाना घाटमपुर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में अपने मुंहबोले चाचा धीरज के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास के चेके नाम पर मुख्यमंत्री आवास भोपाल से प्रवीण पांडेे बनकर पीड़ित को फोन लगाने की बात स्वीकार की। आरोपी से सैमसंग कंपनी का मोबाइल ओर सिमकार्ड भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदीप ने बताया कि धीरज पूरे मामले का मास्टरमाइड है। वह गांव के अन्य लड़कों को फोन पर बात करने की ट्रेनिंग देता है। आरोपी ने बताया कि उसके चाचा ने ही उसको मोबाइल और सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया। जो लोग उनके जाल में फंस जाते उनसे धीरज बड़ा अधिकारी बनकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2000 सौ रुपए फोन पे के माध्यम से बुलाता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की दो दिन की रिमांड पर लिया है। उनसे अन्य लोगों के साथ की धोखाधड़ी के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed