फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Four people gang raped by a woman in Shahdol, including a BJP official

मध्यप्रदेश : शहडोल में युवती से चार लोंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा का एक पदाधिकारी भी शामिल

Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, शहडोल
पीटीआई, शहडोल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Four people gang raped by a woman in Shahdol, including a BJP official
शहडोल एएसपी - फोटो : twitter@ANI

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक फार्म हाउस में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से भाजपा के एक पदाधिकारी सहित चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में विजय त्रिपाठी का नाम आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से जैतपुर मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती को चार लोगों ने अगवा किया और वे उसे जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए, वहां उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और 18 और 19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी दुष्कर्म के बाद युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर फरार हो गए। वैश्य ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीड़िता की हालत सही नहीं होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चारो आरोपी फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि कि चारों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मीडिया द्वारा यह मामला पार्टी के संज्ञान में आया है कि विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर जैतपुर में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

धारा 376, 342 और 34 के तहत मामला दर्ज 
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, शिक्षक राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह व मोनू महराज के खिलाफ धारा 376, 342 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।  


पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि 18 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे घर के बाहर टहलने निकली थी। उसी समय एक कार आई। उसमें से कुछ लोग उतरे और मेरा मुंह दबाकर जबरन कार में बैठा लिया। वे मुझे जैतपुर से करीब 8 किमी दूर गाड़ाघाट स्थित फार्म हाउस ले गए। मुझे पहले नशे का इंजेक्शन दिया गया, फिर शराब पिलाई गई। फिर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। 20 फरवरी को मेरी तबीयत बिगड़ने के बाद रात करीब 9:30 बजे बेहोशी की हालत में वे मुझे घर के सामने छोड़कर चले गए। कराहने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले और मुझे उठाकर अंदर ले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed