फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four of the same family of Chhatarpur died: Went to Banaras in the joy of getting a job, while returning, the car collided with a tree near Banda

छतरपुर के एक ही परिवार के चार की मौत: नौकरी लगने की खुशी में बनारस गए थे, लौटते समय बांदा के पास पेड़ से टकराई कार

Mon, 28 Mar 2022 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

छतरपुर के एक परिवार पर कहर टूटा है। परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में उप्र के बांदा के पास मौत हो गई। ये लोग परिवार के सदस्य की नौकरी लगने की खुशी मनाने बनारस गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। मरने वालों में एक पुरुष, एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Four of the same family of Chhatarpur died: Went to Banaras in the joy of getting a job, while returning, the car collided with a tree near Banda
बांदा के पास हुए हादसे में छतरपुर के एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में उप्र के बांदा के पास मौत हो गई। ये लोग परिवार के सदस्य की नौकरी लगने की खुशी मनाने बनारस गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। मरने वालों में एक पुरुष, एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ है। छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन एवेन्यू निवासी राकेश सिंह अपने परिवार के साथ नई जॉब लगने की खुशी में काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस दर्शन करने गए हुए थे, जहां से लौटते समय उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पास तेज रफ्तार कार आईटेन कार क्रमांक सीजी 07 सीए 6309 पेड़ से टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। तीन की घटना स्थल पर तो एक बच्ची की अस्पताल में मौत हुई है। पुलिस ने राकेश सिंह की कार के कागजों से उनकी पहचान कराते हुए दोस्तों आदि को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

 
बता दें कि शहर के ग्रीन एवेन्यू में 205 नंबर बंगले में निवासी राकेश सिंह (46) छतीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे, जो ग्रेनाइट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। हादसे में राकेश कुमार, उनकी 40 वर्षीय पत्नी वंदना और 62 वर्षीय सास की मौके पर ही मौत हो गई। 10 वर्षीय पुत्री अनिका सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके निवास वाली ग्रीन ऐवेन्यू कॉलोनी में शोक की लहर फैल गई है। बताया गया है मृतक राकेश सिंह का 17 वर्षीय बेटा हैदराबाद में पढ़ता है जो वहीं पर होने के कारण उनके साथ बांदा नहीं गया। इस तरह से परिवार में अब वही एकमात्र बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed