फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   former MLA Son and son-in-law of beat sub Inspector in Indore for stopping car

इंदौर में पूर्व विधायक के बेटे और दामाद ने कार रोकने पर एसआई को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 25 Jul 2020 05:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
former MLA Son and son-in-law of beat sub Inspector in Indore for stopping car
सांकेतिक तस्वीर

इंदौर में पूर्व विधायक के बेटे और दामाद द्वारा सब इंस्पेक्टर (एसआई) के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। पलासिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर ने गुरुवार रात 1.30 बजे एक तेज रफ्तार कार को रोका तो उसमें बैठे दो युवक शराब पिए हुए थे। रोकने पर दोनों ने एसआई की कॉलर पकड़ ली और मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन


बताया जाता है आरोपियों में अभिनेंद्र नाम का युवक भिंड के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और आरोपी विक्रांत भदौरिया दामाद है। दोनों को कर्फ्यू का उल्लंघन, मास्क नहीं पहनने, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने बताया कि साकेत नगर से गिटार चौराहे के बीच एसआई सत्यजीत चौहान गश्त पर थे। इस बीच में कार एमपी 03 ओसी 3366 तेज रफ्तार में आती दिखी। उन्होंने कार चालक को रोका तो वे भड़क गए। सूचना पर जवान पहुंचे तो दोनों युवक कार छोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने पर दोनों गिर पड़े। एक को हाथ और दूसरे को पैर में चोट आई है। दूसरी ओर खजराना कॉलोनी में पकड़ने गई पुलिस टीम पर एक जुआरी ने हमला कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed