{"_id":"615caf1b8ebc3ec8b024c131","slug":"former-minister-omkar-singh-not-allowed-to-speaking-in-the-presence-of-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: राज्यपाल की उपस्थिति में पूर्व मंत्री ओंकार सिंह को बोलने से रोका, हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: राज्यपाल की उपस्थिति में पूर्व मंत्री ओंकार सिंह को बोलने से रोका, हुए नाराज
Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, डिंडोरी
पीटीआई, डिंडोरी
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:33 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम ने कहा जब एक राज्यसभा सदस्य एक प्रशासनिक कार्यक्रम को संबोधित कर सकता है, तो मुझे बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम मंगलवार को मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ एक कार्यक्रम में थे। इस दौरान उनको राज्यपाल की मौजूदगी में बोलने की अनुमति नहीं दी इससे वह गुस्सा हो गए और बहस करने लगे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मरकाम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वे कुछ नेताओं से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बताया कि राज्यपाल उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद राज्यपाल को उनके सुरक्षाकर्मियों ने मंच से उतार लिया।
विज्ञापन
मरकाम से गुस्सा होने वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि जब एक राज्यसभा सदस्य एक प्रशासनिक कार्यक्रम में संबोधित कर सकता है, तो मुझे बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया। इसलिए मैंने अपना विरोध दर्ज कराया। डिंडोरी के जिला कलेक्टर रत्नाकर झा से संपर्क नहीं हो सका क्योंकि वह राज्यपाल के कार्यक्रम में व्यस्त थे।
विज्ञापन
वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मरकाम कार्यक्रम के अंत में बोलने के लिए मंच पर माइक पर पहुंचे, जब राज्यसभा सांसद संपतिया उइके और राज्यपाल ने अपना भाषण दिया। जब वह माइक के पास पहुंचे तो अधिकारियों ने उसे बंद कर दिया, जिससे विधायक नाराज हो गए।
कार्यक्रम का आयोजन डिंडोरी जिले के बड़गाव में जाति कल्याण केंद्र की रजत जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। मरकाम ने मध्यप्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आदिवासी कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था।
