फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   former BJP MLA whose daughter accused him of torture over marriage has refuted her claims

पूर्व भाजपा विधायक की बेटी ने लगाया जबरन शादी के लिए अत्याचार का आरोप, पिता का इनकार

Sun, 20 Oct 2019 11:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 20 Oct 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
former BJP MLA whose daughter accused him of torture over marriage has refuted her claims
सुरेंद्र नाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

भाजपा नेता और मध्यप्रदेश की भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में परिवार वालों पर जबरदस्ती शादी के लिए अत्याचार का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि परिवार उसकी शादी एक विधायक के बेटे से करना चाहता है। हालांकि उसके पिता ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए उस अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार बताया है।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व विधायक सुरेंद्र की बेटी ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि विधायक के बेटे से शादी के लिए उनका परिवार उन्हें इंजेक्शन देता है। अपनी बेटी के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह अवसाद की शिकार है।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि वह केवल अपनी बेटी का अच्छा करियर और एक अच्छे परिवार में उसकी शादी करवाना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा करना जुर्म है? इससे पहले उन्होंने कमला नगर पुलिस स्टेशन में 16 अक्तूबर को अपनी बेटी के गायब होने का केस दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने दावा किया था वह मानसिक रूप से अस्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार चैनल ने एक वीडियो क्लिप चलाया था जिसमें विधायक की बेटी अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में बात करते हुए दिख रही है। उन्होंने दावा किया था कि ‘मेरा परिवार मेरी मर्जी खिलाफ एक विधायक के बेटे से शादी कराना चाहता है। मुझे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखा जा रहा है।’

उन्होंने आगे कहा था, 'मैं मानसिक तौर पर बिलकुल स्वस्थ हूं। मेरा परिवार ने मेरी सेहत को लेकर फर्जी दस्तावेज इकट्ठा किए हैं। मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। मैं घर वापस नहीं जाना चाहती। मेरा कजिन 10 सालों से उसे पिटाई के जरिए यातना दे रहा है।' बताया जाता है कि वह 10-20 बार घर से भाग चुकी हैं।


विधायक की बेटी के वकील अंकित सक्सेना ने कहा कि ‘उन्होंने जबलपुर में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से पुलिस सुरक्षा की मांग की है।’ सक्सेना ने कहा कि ‘उन्होंने उनके वीडियो को उनके अनुरोध पर रिकॉर्ड किया था।’ वकील का दावा है कि महिला का पुणे में रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ रिश्ता है। जिसे परिवार खत्म करने को बोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed