फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   flyover collapse in bhopal, two dead

भोपाल में आधी रात को गिरा फ्लाइओवर, दो की मौत

Tue, 13 Oct 2015 01:13 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
flyover collapse in bhopal, two dead

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों की सुबह की शुरूआत एक दर्दनाक खबर के साथ हुई। शहर के एक दशक पुराने फ्लाइओवर का एक हिस्सा आधी रात में अचानक भरभराकर ढह गया।

विज्ञापन


इसके कारण फ्लाइओवर की पटरी पर सोए गरीब मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मरने वाले दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। जिनके नाम 65 वर्षीय हनुमान और उनकी पत्नी 60 वर्षीय पार्वती शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार वाक्या सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। जब बंजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फ्लाइओवर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया।

दस साल पहले बना था फ्लाइओवर

flyover collapse in bhopal, two dead

जिस समय हादसा हुआ उस समय काफी संख्या में लोग फ्लाइओवर की पटरी पर सोए हुए थे। पुल के टूटे हिस्से के साथ वो भी मलबे में दब गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और स्‍थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें से पति पत्नी की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि जिस फ्लाईओवर पर हादसा हुआ वो दस साल पहले ही बना था। इतनी जल्दी पुल के हिस्से का ढह जाना उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed