फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Flood in Bhadar Hitarwa Nala of Damoh, houses of two villages submerged, SDRF pulled out the stranded people

MP News: दमोह जिले के भदर हितर्वा नाला में आई बाढ़, दो गांवों के घर डूबे, SDRF ने फंसे लोगों को नाव से निकाला

Thu, 03 Aug 2023 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

दमोह के ग्राम पंचायत बंशीपुर सहित तांवरी और सैकड़ों घर बाढ़ के पानी में डूब गए। तांवरी का मंगला टोला के लोग बाढ़ से घिर गए थे। टापू बने मंगला टोला बाढ़ में फंसे दर्जनों घर के सैकड़ों लोगों का दमोह से आई एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नाव के सहारे बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Flood in Bhadar Hitarwa Nala of Damoh, houses of two villages submerged, SDRF pulled out the stranded people
दमोह जिले में आई बाढ़ में फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश कई इलाकों में परेशानी बढ़ा रही है। दमोह जिले जबेरा ब्लॉक के भदर हितर्वा नाला में भीषण बाढ़ आ गई। इससे ग्राम पंचायत बंशीपुर सहित तांवरी और सैकड़ों घर बाढ़ के पानी में डूब गए। तांवरी का मंगला टोला के लोग बाढ़ से घिर गए थे। टापू बने मंगला टोला बाढ़ में फंसे दर्जनों घर के सैकड़ों लोगों का दमोह से आई एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नाव के सहारे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बता दें कि भदर हितर्वा नाला के बीच टापू में बसे इस गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया था। इसकी सूचना मिलने पर जनपद सीईओ डॉ. आरपी पटेल मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ प्रमुख प्राची दुबे और टीम को लेकर गांव पहुंचीं और नाव व अन्य संसाधनों के सहारे सभी को बाहर निकाला। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ित लोगों को खाने, पीने की सामग्री वितरित कराई। 
विज्ञापन


जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुजान सिंह भी जनपद सीईओ के साथ बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरे समय मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद, खाने-पीने के सामान इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया और बाढ़ आपदा पर निगरानी रखने के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीओ मनरेगा शिवाजी, एपीओ जबेरा, थाना प्रभारी इंदिरा सिंह ठाकुर सहायक सचिव धनराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed