{"_id":"61ac9ff0b20b0b339a7a3d84","slug":"five-killed-and-20-injured-in-two-separate-road-accidents-in-panna-and-rajgarh-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दो सड़क हादसों में पांच की मौत और 20 लोग घायल, राजगढ़ और पन्ना में हुईं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: दो सड़क हादसों में पांच की मौत और 20 लोग घायल, राजगढ़ और पन्ना में हुईं घटनाएं
Fri, 10 Dec 2021 11:44 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/पन्ना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:44 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के पन्ना और राजगढ़ जिलों में शनिवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के पन्ना और राजगढ़ जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। राजगढ़ में हुए हादसे में जहां भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पन्ना जिले के एक गांव में में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने की वजह से दो लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गए। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
खिलचीपुर पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप गोलिया ने बताया कि राजगढ़ में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन और एक अन्य लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और वाहन को सीज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, पन्ना में किशनगढ़ गांव के पास शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। यहां दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ये लोग छतरपुर जिले में स्थित जटाशंकर धाम से लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला और ट्रैक्टर चालक शामिल है। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रेवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
