फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   First case of fire in e-scooter in MP: Fire broke out during charging, two-wheeler completely burnt in a while

MP में ई-स्कूटर में आग का पहला मामला: चार्जिंग के दौरान लगी आग, कुछ देर में पूरी तरह जल गया टू-व्हीलर

Sun, 01 May 2022 10:41 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 May 2022 10:41 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में ई-स्कूटर में चार्जिंग के दौरान बैटरी में ब्लास्ट होकर आग लग गई है। कुछ ही देर में टू-व्हीलर पूरी तरह जल गया। यह ई-वाहन में आग लगने का मध्य प्रदेश का पहला मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
First case of fire in e-scooter in MP: Fire broke out during charging, two-wheeler completely burnt in a while
भोपाल में ई-स्कूटर जल कर खाक हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-वाहन में आग लगने का मध्य प्रदेश का पहला मामला सामने आया है। भोपाल के निशातपुरा इलाके में ई-स्कूटर में चार्जिंग के दौरान बैटरी में ब्लास्ट होकर आग लग गई है। कुछ ही देर में टू-व्हीलर पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

 
भोपाल क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ राहुल गुरु परिवार के साथ निशानतपुरा नए जेल रोड पर रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी को दो महीने पहले काया कंपनी का ई-स्कूटर खरीदकर दिया था। 89 हजार में खरीदा ई-स्कूटर शनिवार रात करीब 10 बजे घर की पार्किंग में चार्जिंग में लगा था। परिवार के सभी सदस्य घर में थे। तभी अचानक पार्किंग में तेज धमाका हुआ। नीचे जाकर देखा तो बिजली बोर्ड और स्कूटर जल रहा था। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसने आग पर काबू पाया। हालांकि कुछ ही देर में ही पूरा स्कूटर जल गया, सिर्फ लोहे का ढांचा बचा। जानकारी के अनुसार गाड़ी की बैटरी में तेज धमाका होने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 
बता दें देश में एक महीने में ई-व्हीकल में आग लगने की 7 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। 23 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसने एक दिन पहले ही बूम मोटर्स की इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी थी और चार्जिंग के लिए अपने कमरे में लगाया था। चार्जिंग के दौरान बैटरी में फटने के हादसे में जलने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्चे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed