{"_id":"626e479530e8b14c912dbea0","slug":"firing-in-land-dispute-tau-along-with-son-fired-at-nephew-s-family-in-gwalior-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में फायरिंग: ग्वालियर में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे के परिवार पर चलाईं गोलियां, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में फायरिंग: ग्वालियर में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे के परिवार पर चलाईं गोलियां, महिला घायल
Sun, 01 May 2022 02:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 02:10 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मामूली विवाद में सरेआम फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्वालियर के एक गांव में जमीन विवाद में बाप-बेटे ने जमकर गोलियां चलाईं। एक महिला को पीठ में गोली लगी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीकर में फायरिंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
ग्रामीण देहात के एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि दोनों परिवारों में आपसी जमीनी विवाद है। इसमें एक पक्ष द्वारा छत पर फायरिंग की गई है। फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगी है। मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना मोहना थाना इलाके में रेहट चराई गांव की है। दो परिवार में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। दोनों पास-पास में ही रहते हैं। पुलिस को बताया गया कि छत्रपाल बघेल अपनी जमीन की नींव खोद रहा था। ताऊ हाकिम सिंह बघेल अपने बेटे के साथ उसे रोकने पहुंचा था। जब छत्रपाल बघेल नहीं माना तो ताऊ और उसका बेटा घर में गए और हथियार निकालकर छत से ही फायरिंग करने लगे। छत्रपाल सिंह की पत्नी मीना की पीठ में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।
भतीजे छत्रपाल ने आरोप लगाया है कि ताऊ और उसके बेटा मेरे छोटे भाई कपिल बघेल का अपहरण कर जंगल की तरफ भाग गए हैं। उसने यह भी कहा कि वह फोन पर लगातार भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।