{"_id":"614d31d68ebc3efb615bbee3","slug":"fire-outbreak-cloths-shops-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कपड़े की दुकानों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, काबू पाने की कोशिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कपड़े की दुकानों में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, काबू पाने की कोशिश जारी
Fri, 24 Sep 2021 07:48 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:48 AM IST
सार
सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र रिव्हर साइड रोड पर भीषण आग लग गई है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ी खबर इंदौर से आ रही है। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र रिव्हर साइड रोड पर भीषण आग लग गई है। कपड़ों की कुछ दुकानों में आग लगी है। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल मचा हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और निगम की टीम मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूरा बाजार बंद हो चुका था। सभी व्यवसायी अपने-अपने घर जा चुके थे। करीब चार बजे के आसपास लोगों ने कपड़े की दुकानों से धुआं निकलते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल गाड़ियों को दी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और आला अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
