फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in packaging factory in Indore: Fire broke out due to plastic and chemicals, workers were trapped inside

इंदौर में पैकेजिंग फैक्टरी में आग: प्लास्टिक और केमिकल के कारण भड़की आग, सात घंटे लग गए काबू करने में

Sat, 13 Nov 2021 02:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 02:14 PM IST
सार

इंदौर में बजरंग पालिया क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लग गई। दमकल विभाग ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
Fire in packaging factory in Indore: Fire broke out due to plastic and chemicals, workers were trapped inside
इंदौर में एक फैक्ट्री में आग लगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के बजरंग पालिया क्षेत्र में स्थित इनोप्लेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शनिवार तडक़े आग लग गई। फैक्टरी मे रखे प्लास्टिक और केमिकल के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही आग काफी फैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार तडक़े करीब 4 बजे हुई। फैक्टरी में रोज की तरह काम चल रहा था। कर्मचारी अपनी शिफ्ट के हिसाब से अपना काम देख रहे थे। इसी दौरान एक हिस्से से धुआं निकलने लगा। धुआं देख कर्मचारी देखने गए तो वहां लपटे भी दिखाई दी। इसी बीच आग फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एक के बाद एक करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सबसे पहले फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों को बाहर निकालने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि जिस फैक्टरी में आग लगी वहां पैकेजिंग का काम होता है। इस कारण प्लास्टिक और केमिकल रखा हुआ था। इसी वजह से आग तेजी से फैली। आग के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed