फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in Indore: Shops engulfed in flames in electronic complex, firefighters who went to extinguish the blast injured

इंदौर में आग: इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स में आग की लपटों में घिरी दुकानें, बुझाने गए दमकलकर्मी ब्लास्ट से हुए घायल

Thu, 28 Oct 2021 03:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 28 Oct 2021 03:00 PM IST
सार

इंदौर के पाटनीपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों में गुरुवार तड़के आग लग गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में दो दमकलकर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Fire in Indore: Shops engulfed in flames in electronic complex, firefighters who went to extinguish the blast injured
इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स की दो दुकानों में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के पाटनीपुरा में गुरुवार को उस समय हडक़ंप मच गया जब इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। देखते ही देखते दो दुकानें जल उठी। आग की लपटें देख लोग घबरा गए। दमकल को सूचना दी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में दो दमकलकर्मी भी आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना तडक़े 4 बजे हुई। पाटनीपुरा चौराहे स्थित साहू इलेक्ट्रिकल्स के ऊपरी फ्लोर पर आग लगी। कुछ ही देर में आग पास में स्थित पूजा इलेक्ट्रिक की दुकान तक जा पहुंची। दमकलकर्मी सूचना मिलते ही आग बुझाने पहुंचे लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। रास्ते की दिक्कत आई क्योंकि सामने से कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। ऊपर से गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं जा पा रही थी। 
विज्ञापन

 
  • https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2021/10/28/whatsapp-image-2021-10-28-at-21241-pm_617a6d945cd08.jpeg 
धमाके से घायल हुए दमकलकर्मी
आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी रास्ता तलाश रहे थे लेकिन कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। आग बढ़ती जा रही थी। इसी बीच दमकलकर्मी दुकान के पीछे से आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन अचानक धमाका हुआ। इसमें दमकलकर्मी लोकेंद्र व अविनाश घायल हुए। एक अन्य व्यक्ति भी झुलस गया। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संकरी गलियों ने बढ़ाई दिक्कत
एक बार फिर संकरी गलियां आग बुझाने में रोड़ा बनी। जो आग जल्दी बुझ जानी थी, उसे बुझाने में घंटों लग गए क्योंकि दमकल को जाने के लिए रास्ता ही नहीं मिला। संकरी गलियों में दमकल नहीं जा सकी। दूर ही गाड़ी खड़ी कर पाइप की मदद से आग बुझाना पड़ी। करीब पांच घंटे आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed