फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in Indore: Massive Fire Breaks Out in House Six People Burn to Death news in hindi

Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, आठ लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी

Wed, 18 Mar 2026 07:41 AM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 18 Mar 2026 07:41 AM IST
सार

Indore Fire News: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Fire in Indore: Massive Fire Breaks Out in House Six People Burn to Death news in hindi
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी, जिससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंस गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


 

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई। बंगले की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं आ सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में मनोज पुगलिया सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे सिलिंडरों में धमाके शुरू हो गए। पुलिस के अनुसार एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे मकान का एक हिस्सा ढह गया।


जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलिंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed