{"_id":"5f6dcb070362017b950916fd","slug":"fire-broke-out-in-international-public-school-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल के आईपीएस स्कूल में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल के आईपीएस स्कूल में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार
Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में होशंगाबाद रोड पर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दो अलग-अलग फायर स्टेशन से गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। आग के चलते उठा धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
धुंए का गुबार देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि स्कूल अभी पूरी तरह से बंद है और केवल ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। घटना के समय स्टाफ के अलावा स्कूल में कोई और नहीं था। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
