फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in a three-storey building in a residential area in Khargone

MP News: रहवासी क्षेत्र की तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मुश्किल से पाया गया काबू

Wed, 20 Mar 2024 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

खरगोन नगर की विश्वशखा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह नगर के इंजीनियर सुनील निगम  की रहवासी बिल्डिंग है। बताया जा रहा है कि पूजा के दीपक से आग लगी है। 

विज्ञापन
Fire broke out in a three-storey building in a residential area in Khargone
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार देर शाम रहवासी इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसा, शहर के पॉश एरिया में गिनी जाने वाली विश्वशखा कॉलोनी के एक मकान की तीसरी मंजिल में हुआ। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खरगोन नगर की विश्वशखा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम अचानक एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रवासी भी अपने घरों से बाहर आ गए। जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह नगर के इंजीनियर सुनील निगम  की रहवासी बिल्डिंग है। 
विज्ञापन


आग की लपटें उठते देख क्षेत्र वासियों ने बिल्डिंग में रखी गैस की टंकियों को बाहर निकाल कर फेंका, जिससे बड़ी घटना होने से रोका जा सका। सुनील निगम के मुताबिक उनकी पत्नी शाम को दीपक लगाने के बाद कॉलोनी के मंदिर गई थीं। लौटकर वापस आईं तो उनका घर आग की चपेट में आ चुका था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम में समय रहते आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed