फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in 4 coaches of Andhra Pradesh Express near Gwalior

ग्वालियर में आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, बचाए गए 37 डिप्टी कलेक्टर

Mon, 21 May 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Updated Mon, 21 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in 4 coaches of Andhra Pradesh Express near Gwalior
आंध्र एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिरला नगर पुल के पास आंध्रा एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन को वहीं पर रोक दिया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन


सूचना के बाद आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कई दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया है। इस घटना से कितना नुकसान हुआ है अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि जिस बोगी में आग लगी उसमें 37 डिप्टी कलेक्टर मौजूद थे, वह सभी ट्रेनिंग करके लौट रहे थे। एपी एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रही थी।। उधर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें इससे प्रभावित हो गई हैं।


यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के अंदर मौजूद आग बुझाने के साधनों का उपयोग किया गया, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझी और बढ़ती चली गई। घटना के बाद हजारों लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई है। इसके साथ ही रेलवे एपी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। भारतीय रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed