फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fir will be lodged against fake bpl card holders

फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों के खिलाफ होगी एफआईआर

Fri, 01 Mar 2013 02:39 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
 fir will be lodged against fake bpl card holders

फर्जी तरीके से गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) की सूची में नाम शामिल कराने वालों के खिलाफ राज्य सरकार पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने वाली है। यह घोषणा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने विधानसभा के प्रश्नकाल में अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के सुझाव पर की।

विज्ञापन


फर्जी बीपीएल कार्ड धारकों का मसला कांग्रेस के महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने अपने एक प्रश्न के जरिये उठाया था। उनका कहना था कि बीपीएल सूची से अपात्र व्यक्तियों के नाम कोटे जायें और पात्रों के साथ न्याय कर उनके नाम जोड़े जायें।
विज्ञापन


अध्यक्ष रोहाणी ने कालूखेड़ा से सहमत जातायी और भार्गव की इस बात को नकार दिया कि अब सूची में नाम शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आपने ही अभी कहा था कि यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। सरकार को चाहिए कि पात्र लोगों के नाम जोड़ने तथा अपात्रों के नाम काटने का काम एक साथ चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने यह भी सुझाव दिया कि हर शहर में अपात्रों द्वारा गलत जानकारी के आधार पर सूची में नाम दर्ज कराने के खिलाफ कम से कम एक एफआईआर दाखिल कराई जाए, जिससे अपात्रों में डर व्याप्त होगा और वह ऐसा करने से बचेंगे।


पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने अध्यक्ष रोहाणी के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार इस पर अमल करेगी और फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में नाम शामिल कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed