फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fifty years old raped with minor girl

50 साल के अधेड़ ने 8 साल की बच्ची से किया रेप

Sun, 30 Aug 2015 02:21 PM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
fifty years old raped with minor girl

मध्यप्रदेश के महू में एक 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने एक 8 साल की मासूम का डरा धमाकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची का मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


डरी सहमी मासूम ने दर्द सहकर भी किसी के सामने जुबान नहीं खोली, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां जाकर उसके साथ हुई हैवानियत का पता परिजनों का चला।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह घटना बीते 21 अगस्त को हुई। पुलिस सब इंस्पेक्टर शिवराम नागराज के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची के पिता उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के यहां जाने पर खुला सारा भेद

fifty years old raped with minor girl

पुलिस के अनुसार आरोपी शिवपाल अहीर उर्फ मुन्ना और बच्ची का परिवार कैंटोनमेंट क्षेत्र के माल रोड पर एक बंगले के आउट हाउस में रहता है। वहीं 21 अगस्त की रात शिवपाल ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया जहां वह अकेला था।

इसके बाद उसने बच्ची से बलात्कार किया और किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची चुपचाप अपने घर आ गई। इसी बीच बच्ची को प्राइवेट अंगों में दर्द की शिकायत हुई तो उसने अपनी मां से बताया।

मां उसे लेकर डॉक्टर के यहां पहुंची। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर ने चेकअप किया तो पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने डरते डरते सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर महू पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed