{"_id":"5d7d79d78ebc3e015e1b5e06","slug":"fifty-thousand-rupees-reward-to-young-man-who-saved-eight-lives-in-bhopal-boat-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल नाव हादसा : आठ लोगों की जान बचाने वाले युवक को 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल नाव हादसा : आठ लोगों की जान बचाने वाले युवक को 50 हजार का इनाम
Sun, 15 Sep 2019 05:07 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 15 Sep 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलट गई थी
- फोटो : PTI
भोपाल नाव हादसे में फरिश्ता बनकर आठ लोगों की जान बचाने वाले नितिन बाथम को जिला प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है। साथ ही उसका नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। शुक्रवार को शहर के छोटा तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 की दर्दनाक मौत हो गई थी।
28 वर्षीय नितिन हादसे के समय तालाब के किनारे खड़ा था। उसने जब लोगों को डूबते देखा तो फौरन तालाब में छलांग लगा दी। नितिन ने बताया, वह तालाब की गहराई से वाकिफ था इसलिए भरोसा था कि वह लोगों को बचा लेगा।
विज्ञापन
28 वर्षीय नितिन हादसे के समय तालाब के किनारे खड़ा था। उसने जब लोगों को डूबते देखा तो फौरन तालाब में छलांग लगा दी। नितिन ने बताया, वह तालाब की गहराई से वाकिफ था इसलिए भरोसा था कि वह लोगों को बचा लेगा।
विज्ञापन
