फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fifth day of doctors' agitation: OPD will be closed for two hours from Monday, angry due to non-receipt of 7th pay scale arrears

डॉक्टरों के आंदोलन का पांचवां दिन: सोमवार से दो घंटे बंद रखेंगे ओपीडी, सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिलने से हैं नाराज

Sat, 02 Apr 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 07:50 PM IST
सार

सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिलने से नाराज गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। आंदोलन के पांच दिन बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। अब सोमवार से दो घंटे ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ना तय है।
 

विज्ञापन
Fifth day of doctors' agitation: OPD will be closed for two hours from Monday, angry due to non-receipt of 7th pay scale arrears
29 मार्च से आंदोलन जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को 28 महीने बाद भी सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिल पाया है। इससे नाराज 300 से ज्यादा चिकित्सकों ने आंदोलन की राह चुनी है। 29 मार्च से आंदोलन जारी है। पांचवें दिन भी आंदोलन कर रहे डॉक्टरों की किसी ने सुध नहीं ली। अब सोमवार से दोपहर 12 से दो बजे के बीच ओपीडी बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कॉलेज डीन डॉ. अरविंद राय ने जरूर जल्दी एरियर दिलाने का भरोसा दिलाया है, लेकिन डाक्टर ठोस समाधान की मांग पर अड़े हैं। डॉक्टरों ने गुरुवार और शुक्रवार को एक-एक घंटे के लिए ओपीडी में सेवाएं नहीं दी थीं। अब जीएमसी चिकित्सा शिक्षक संघ ने तय किया है कि सोमवार से दोपहर 12 से दो बजे के बीच दो घंटे के लिए ओपीडी बंद रखेंगे। इस दौरान ओपीडी में सीनियर रेसीडेंट या जूनियर डॉक्टर ही मिलेंगे।
विज्ञापन


जीएमसी चिकित्सा शिक्षक संघ के सचिव डॉ. अविनाश ठाकुर का कहना है कि सत्यापन का काम छह महीने पहले किया जा सकता था। मार्च अंत तक भी हो जाता है तो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से भुगतान हो सकता था। सिर्फ डीन से इस संबंध में बात हुई है, लेकिन जब तक कोई ठोस हल नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन का कहना है कि सर्विस बुक का सत्यापन नहीं हो पाने की वजह से एरियर भुगतान में दिक्कत आई है। इसमें यह देखा जाता है कि जो वेतनमान मिला है, वह सही है या नहीं। ट्रेजरी द्वारा यह काम किया जाता है। सत्यापन करीब छह महीने पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन वित्त विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस मुद्दे पर बातचीत नहीं होने की वजह से यह मामला अटका हुआ था। अब डाक्टरों ने आंदोलन शुरू किया तो सत्यापन भी शुरू हो गया है। सोमवार तक यह काम पूरा हो जाएगा। डीन के आश्वासन के बाद भी चिकित्सा शिक्षक आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि विदिशा में छह महीने पहले यह काम हो गया था, लेकिन एरियर अभी मिला है। ऐसे में सत्यापन का यह मतलब नहीं कि एरियर मिल जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed